कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

गर्मी से राहत के लिए राहगीरों को शीतल शरबत वितरण

नर सेवा नारायण सेवा हमारा उद्देश्य

कानपुर दक्षिण क्षेत्र  में जगह जगह शरबत वितरण का आयोजन किया गया  इसमें गौशाला चौराहे पर, काली मठिया महिला पॉलिटेक्निक के पास शरबत वितरण का कार्य हुआ।

और एमबीआर ग्रैंड होटल द्वारा शीतल शरबत और बिस्कुट राहगीरों को वितरण किया गया।और लोगों ने इस भीषण गर्मी में शरबत  पीकर अपनी प्यास बुझाई और गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस अवसर पर होटल एमडी रोहित तुलसियान ने बताया कि इस भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीरों को शीतल शरबत वितरण कर गर्मी से राहत दिलाने का कार्य किया गया उसके उपरांत वृक्षारोपण के लिए एक सौ पौधे लगाने के उद्देश्य से पौधों का वितरण किया गया यह कार्य प्रति वर्ष किया जाता है इस मौके पर सौरभ बघेल अनुज उपाध्याय,लव पांडे सुधीर कुर्तियांनअनिल अग्रवाल दुर्गेश प्रदीप,महेंद्र ओमप्रकाश आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top