कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मुकेश साहनी के पिता जीतन साहनी की हत्या से निषादों में भारी आक्रोश : यू पी कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद

बिहार के दरभंगा जिले थाना घनश्याम अनुमंडल के बरौल् अफजाला पंचायत के अंतर्गत सुपौल बाजार गांव में पूर्व मंत्री मुकेश साहनी एवं वीआईपी पार्टी के प्रमुख के पिता की रात में पिछले दरवाजे से घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई जिसको लेकर बिहार प्रदेश,उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में निषादों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के प्रमुख डॉक्टर संजय निषाद ने मुकेश साहनी के निवास पर पहुंचकर संतवनां दी। और कहा कि इस निर्मम हत्याकांड की निष्पक्ष जांच करा कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
साथ ही साथ बिहार निषाद संघ पटना द्वारा पूर्व सांसद स्व.फूलन देवी का शहादत दिवस एवं पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता स्व.जीतन साहनी का शोक सभा समारोह का आयोजन 25 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को 11:00 बजे दिन में पटना के आर्य कुमार रोड स्थित मछुआ टोली अखाड़ा परिसर में किया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top