कश्यप सन्देश

22 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

पत्रकार पंकज कश्यप को जान से मारने की धमकी: लोकतंत्र में कलम की आवाज़ को दबाने का प्रयास

फतेहपुर जिले के पत्रकार पंकज कश्यप, जो महमदपुर ललौली गाँव से ताल्लुक रखते हैं, ने हाल ही में एक विवाद पर समाचार लिखा था। इस समाचार में भाजपा विधायक विकास गुप्ता और पूर्व मंत्री अयोध्या पाल का नाम शामिल था। इस विवाद के बाद, पत्रकार के घर पर कुछ अज्ञात लोग पहुँचे और गाली-गलौज के साथ पत्रकार और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

घटना के समय पत्रकार पंकज कश्यप घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके भाई द्वारा पूछताछ करने पर उन व्यक्तियों ने खुद को क्राइम ब्रांच से होना बताया और पत्रकार के भाई को भी उठाकर ले जाने की धमकी दी। इस घटना के बाद, पंकज कश्यप ने तत्काल इसकी सूचना थाना ललौली में दी।

पत्रकार और उनका परिवार इस घटना से भयभीत हैं और किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है। खबर लिखे जाने तक न तो इस घटना की पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज हुई थी और न ही विधायक की तरफ से कोई स्पष्टीकरण आया था। सवाल यह उठता है कि ऐसे लोग कौन हैं जो आज के समय में भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ, पत्रकारिता, की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रहे हैं?

इस तरह की घटनाएं न केवल पत्रकारों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि लोकतांत्रिक समाज में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top