कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

धन्नाग तीर्थ मेला महोत्सव

संदीप कश्यप /ब्यूरो चीफ सीतापुर कश्यप संदेश पौराणिक महाभारत काल से जुड़ा धन्नाग तीर्थ मेला महोत्सव 15 नवंबर शुक्रवार 2024 से प्रारंभ हो रहा है पांडवों द्वारा निर्मित सरोवर में स्नान कर जीवन धन्य बनाएं
इस तीर्थ क्षेत्र के पास एक बबुरिहन नामक गांव है जहां पर महाभारत के एक योद्धा बरबुवाहन का वध हुआ था उसके वध के उपरांत इस तालाब में स्नान करने के पश्चात पांडवों ने नाग देवता के मंदिर की स्थापना करके पूजा अर्चना की क्योंकि यह नाग बाहुल्य क्षेत्र था यहां के स्थान देवता नाग महाराज थे इसलिए धन्नाग सरोवर का महत्व है जो मनुष्य कार्तिक पूर्णिमा पर इस पावन तीर्थ सरोवर में स्नान करता है उसके ऊपर नाग देवता की विशेष कृपा बनी रहती है और कुंडली में कालसर्प योग का निवारण होता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top