कश्यप सन्देश

16 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

विद्यालय में छात्रों से करया जा रहा झाड़ू,शौचालय की सफाई नाराज अभिभावकों  ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

सीतापुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा सलेमपुर नगरा की प्रधानाध्यापिका शबीना परवीन व सहायक शिक्षिका आसफा बानों पर छात्रों से झाड़ू लगवाने, टॉयलेट साफ करवाने, पानी भरवाने व गेहूं पिसवाने जैसे कार्य कराने का गंभीर आरोप लगा है। छात्रों व अभिभावकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बच्चों को धमकाकर शिक्षा के बजाय जबरन काम कराया जाता है, जिससे उनका मानसिक और शैक्षिक विकास प्रभावित हो रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है और दूध में पानी मिलाया जाता है, जिससे बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है। समय से विद्यालय न खुलना और शिक्षकों की अनुपस्थिति से शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top