कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भारतीय गोंड समुदाय कल्याण समिति उ.प्र.ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

कानपुर, नवाबगंज मेहनती मार्ग क्षेत्र में भारतीय गोंड समुदाय कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश, सर्व आदिवासी समुदाय संयुक्त मोर्चा एवं अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी समाज के उत्थान, जागरूकता, सामाजिक समस्याओं एवं उनके समाधान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमलेश नारायण गोंड, पूर्व अपर आयुक्त व्यापार कर एवं समाजसेवी ने दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस मौके पर दशरथ प्रसाद गोंड, शिवशरण गोंड, धनीराम पैंथर, एडवोकेट विनोद पाल, कौशल वाल्मिकी, एडवोकेट राजू कश्यप, श्रीमती आर्चना निषाद, इंजीनियर कोमल सिंह, सुखलाल निषाद, उमेश कुमार गोंड, छांगुर राम गोंड, डॉ. चंद्रभूषण गोंड सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं।

आयोजन में डॉ. सुनील कुमार गोंड, सत्य प्रकाश गोंड, हरेन्द्र कुमार गोंड, रामनारायण निषाद, स्वामी नाथ गोंड, मुन्नालाल गोंड, दीनानाथ गोंड, शिवानंद गोंड, रामगोपाल गोंड समेत बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की एकता, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top