कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

प्रयागराज में पी.आर.डी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की हुई अहम् बैठक

प्रयागराज, 6 सितम्बर 2025।
संगम नगरी प्रयागराज स्थित जल निगम गेस्ट हाउस, प्रशिक्षण गृह में आज पी.आर.डी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में हाईकोर्ट से पी.आर.डी जवानों के पक्ष में आए फैसले तथा सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्यवाही को लेकर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। हाईकोर्ट के अधिवक्ता से भी संघ पदाधिकारियों ने वार्ता की।

इस अवसर पर प्रदेश व जिला कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला पी.आर.डी जवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन के अध्यक्ष श्री राम नरेश यादव (राममोहन), प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष रायकवार, जिला अध्यक्ष राम प्रसाद, अवधेश बाजपेई, कमलेश पांडेय, अजय बाजपेई सहित विभिन्न जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती और मानदेय बढ़ोतरी को लेकर एकजुटता का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि—
“वह दिन दूर नहीं जब पी.आर.डी जवानों की मंज़िल उनके कदम चूमेगी और मानदेय में बढ़ोतरी निश्चित होगी।”

कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों ने जय हिन्द, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे तथा पी.आर.डी संघ ज़िंदाबाद के नारों के साथ बैठक सम्पन्न।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top