कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सनातनी परंपरा में धूमधाम से मनाया गया वैष्णवी का अवतरण दिवस

कानपुर दक्षिण। बर्रा स्थित संकट मोचन मंदिर में रविवार को सनातनी परंपरा के अनुरूप बड़े हर्षोल्लास के साथ वैष्णवी का अवतरण दिवस (जन्मदिन) मनाया गया। यह आयोजन हमारे बड़े भाई अतुल अवस्थी जी की सुपुत्री एवं हमारी भतीजी वैष्णवी की इच्छा पर सनातन सेवा सत्संग परिवार द्वारा सम्पन्न किया गया।

पूरे कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, आरती, पुष्प अर्पण एवं प्रसाद वितरण के माध्यम से भक्तिभाव का वातावरण बना रहा। आयोजन में सनातन सेवा सत्संग के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आचार्य सुधीर भाई मिश्र, राजेश दीक्षित ‘कक्काजी’, आशीष कुमार दीक्षित, अतुल अवस्थी, महावीर प्रसाद गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता वैष्णवी के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनायें दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top