कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बलिया।
कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल द्वारा जनपद बलिया के उधरन बाजार स्थित राज केसरी मैरेज हॉल में एक विशाल निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. मनीष राय उपस्थित रहे।
मेगा कैंप में जनरल मेडिसिन के डॉ. सुमित आर्या, जनरल सर्जरी के डॉ. ब्रजेश कुमार, नस एवं मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण त्रिपाठी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मूंजीर अली खान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश मद्धेशिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मेनिका, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. वैष्णवी राय सहित डॉ. विकास सिंह, डॉ. अनिल कुमार कौशर समेत दर्जनों विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हजारों की संख्या में पहुंचे मरीजों का निःशुल्क परामर्श किया।
शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मनीष राय ने कहा कि मेडिकल कॉलेज द्वारा समाजसेवियों के सहयोग से ऐसे स्वास्थ्य शिविर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाते हैं, ताकि वे मरीज जो किसी कारणवश अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते, उन्हें भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान निःशुल्क जांच के साथ दवाओं का भी वितरण किया जाता है, जिससे गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग को लाभ मिल सके।
डॉ. राय ने यह भी आश्वस्त किया कि शिविर में परामर्श प्राप्त करने वाले मरीजों को यदि किसी प्रकार के ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, तो कैंप के पर्चे के आधार पर मेडिकल कॉलेज मऊ कसारा में उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
इस अवसर पर समाजसेवी कर्णवीर सिंह, पुष्कल सिंह पप्पू, संजीत प्रधान, अशोक यादव, राहुल सिंह, शुभम सिंह, गोरख सिंह, शमशेर यादव सहित अन्य लोगों ने शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top