कश्यप सन्देश

12 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

सपा ने फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी निषाद को बनाया यूपी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष – अखिलेश यादव, निषाद समाज में खुशी की लहर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और पिछड़े व निषाद समाज में अपनी पकड़ बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व सांसद एवं वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की बहन रुक्मिणी देवी निषाद को समाजवादी महिला सभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की घोषणा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा की गई।
रुक्मिणी देवी निषाद लंबे समय से समाजवादी विचारधारा से जुड़ी रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिला सभा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा महिलाओं, विशेषकर निषाद, कश्यप, बिंद और मछुआरा समाज की महिलाओं को संगठन से जोड़ने में गति आएगी।
सपा कार्यकर्ताओं और निषाद समाज के लोगों ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए इसे समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने वाला कदम बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top