कश्यप सन्देश

13 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

कानपुर के बिरसा मुंडा वनवासी छात्रावास में गरम वस्त्र वितरण

कानपुर।
सेवा समर्पण संस्थान द्वारा कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित बिरसा मुंडा बनवासी छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों को ठंड से बचाव हेतु स्वेटर एवं जैकेट का वितरण किया गया। गरम वस्त्र प्राप्त कर छात्रों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि वनवासी कल्याण आश्रम का 73वाँ स्थापना दिवस आगामी 26 दिसम्बर (शुक्रवार) को कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में सायं 3 बजे से 5 बजे तक           मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के उपरांत सेवा समर्पण संस्थान के अध्यक्ष हीरालाल खत्री का 72वाँ जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दीं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साऊथ मंत्री अवधेश मिश्रा, एड.राजू कश्यप, राजनारायण तिवारी, राकेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top