कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

संदीप कश्यप ब्यूरो चीफ सीतापुर
सिधौली (सीतापुर) नवरात्रि संपन्न होने के साथ ही 9 दिन के बाद शनिवार को कई स्थानों पर श्री श्रद्धालुओं की ओर से माता की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया शनिवार को सिधौली क्षेत्र कस्बा सिधौली दुर्गा मां दुर्गा पूजा आस्था में रंगों में सरावोर दिखा पूरा शहर हरसोलस में डूबा नजर आया,चारों तरफ माता के जयकारे सुनाई दे रहे थे नवरात्रि के शुभ अवसर पर सिधौली नगर में भ्रमण करते हुए हजारों की संख्या में भक्त मां दुर्गा का उद्घोष कर ढोल नगाडे की धुन पर नाचते झूमते रहे जुलूस सिधौली मोहल्ला होते हुए भटपूर घाट पहुंची जगह-जगह मां का स्वागत हुआ लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना हुई। भटपूर घाट पहले भक्तों ने पूजा अर्चना के उपरांत प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया गया इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सिधौली गंगाराम राजपूत मुंनन शुक्ला अतुल तिवारी निशांत मिश्रा मुन्ना कश्यप रवि कश्यप सुधीर कश्यप छोटू कश्यप तिबेणी प्रसाद कश्यप रामकुमार कश्यप व निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष संदीप कश्यप हजारों श्रद्धालुओं की सहभक्ति हुई पुलिस प्रशासन की सिधौली कोतवाली प्रभारी अरविंद दरोगा भूपेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह विनीत आदि पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top