कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

नगर निगम कार्यालय लिपिक कमलेश कुमार वर्मा के सेवानिवृत  पर विदाई समारोह का आयोजन

कानपुर नगर दक्षिण क्षेत्र स्थित  नगर निगम कार्यालय अभियंत्रण खण्ड जोन 5में कार्यरत लिपिक कमलेश कुमार वर्मा जी को सेवा निवृत्त होने पर विभाग द्वारा फूल माला अंग वस्त्र के साथ राधा कृष्णा की मूर्ति भेंट कर विदाई सम्मान देने का काम विभाग ने किया।श्री कमलेश वर्मा अपनी 60वर्ष सेवा पूर्ण करने में विदाई दी गई l कमलेश वर्मा ने बताया कि वह अपने साथ विभाग में कार्यरत कर्मचारियों साथियों से बहुत प्रभावित रहा सभी स्टाफ को धन्यवाद देते हुए बताया कि अपने उच्च अधिकारियों को भी कभी शिकायत का मौका नहीं दिया समय पर विभाग को संपूर्ण काम करने को प्राथमिकता दी l कार्यक्रम का संचालक श्री रमा कांत मिश्र ने किया और आए हुऐ सभी सम्मानित साथियों को धन्यवाद श्री मुन्ना हजारिया ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अतुल कुमार पांडेय, नानक चंद, अखिलेश यादव, नर्सिंग कुमार, साहिल, हर्ष वर्धन राय, संजय कटियार, दिलीप बाजपेई, गुरु जी, प्रशांत मिश्रा, आदि मौजूद रहे l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top