कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

निषाद एवं कश्यप जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी, बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

कालपी शेखपुरा गाँव में कल भैरो मंदिर स्मारक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निषाद एवं कश्यप जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। यह आयोजन 5 अप्रैल 2025 को किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

बैठक की अध्यक्षता विश्‍वनाथ जी ने की, जबकि संचालन सचिव शिवराज ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र, अनिल कुमार एवं इंजीनियर मदन गोपाल ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

इस बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई, कार्यक्रम के दौरान होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं समाज के लोगों की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने यह भी निर्णय लिया कि इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्रों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि पूरे कालपी क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है। निषाद एवं कश्यप वंश से जुड़े लोगों में जयंती को लेकर विशेष उमंग और श्रद्धा देखी जा रही है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के हर वर्ग से सहयोग की अपील की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में निषाद एवं कश्यप समाज के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top