कश्यप सन्देश

21 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

भैरव बाबा मंदिर सेवा संस्थान द्वारा महर्षि कश्यप व निषाद राज गुह जयंती की भव्य तैयारी

कालपी, जालौन। 5 अप्रैल 2025 को भैरव बाबा मंदिर सेवा संस्थान के तत्वावधान में महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह की जयंती भव्य रूप से मनाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस शुभ अवसर पर कालपी विधानसभा के विधायक श्री विनोद चतुर्वेदी को मुख्य अतिथि और जिला पंचायत सदस्य श्री रण विजय सिंह निषाद को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का आयोजन कालपी की पावन धरती, जो वीरांगना फूलन देवी की जन्मभूमि भी है, पर किया जा रहा है। इस अवसर पर निषाद और कश्यप वंशी समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। समाज के लोगों द्वारा कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार, लगभग 2000 लोगों की उपस्थिति की उम्मीद है।

संस्थान द्वारा समाज के सभी वर्गों को इस ऐतिहासिक अवसर पर आमंत्रित किया गया है ताकि वे महर्षि कश्यप और निषाद राज गुह के आदर्शों को आत्मसात कर समाज की एकता और सशक्तिकरण को मजबूत कर सकें। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

भैरव बाबा मंदिर सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन समाज के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने और नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के संघर्ष और योगदान से अवगत कराने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top