कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोतीझील में योग शिविर का आयोजन

कानपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह द्वारा मोतीझील स्थित अपने कार्यालय परिसर में एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक व युवाओं ने भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर जीत प्रताप सिंह ने कहा कि,

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की उस प्राचीन परंपरा का वैश्विक उत्सव है, जो तन, मन और आत्मा के संतुलन की अद्भुत विधा है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है, और यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि इसकी जड़ें भारतीय संस्कृति में हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि,

“आइए, इस योग दिवस पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे और एक स्वस्थ, सकारात्मक और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।”

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने योग के महत्व को समझा और भविष्य में इसे नियमित रूप से करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top