कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

बिठुर में बाढ़ विभीषिका से दर्जनों गांव जलमग्न

गंगा बैराज क्षेत्र में डल्ला पुरवा सहित कई गांव प्रभावित

कानपुर बिठुर गंगा बैराज क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से छोड़े गए पानी के चलते डल्ला पुरवा सहित आसपास के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। खेतों में पानी भर गया है, ग्रामीणों के घरों में घुटनों तक पानी पहुंच गया है और आवागमन प्रभावित हो गया है।

ग्रामीणों में एड.नीरज निषाद समाज सेवी ने बताया कि निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे फसलों और पशुओं को भारी नुकसान हो रहा है। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

ग्राम प्रधान ने कहा, “हम प्रशासन से जल्द से जल्द राहत सामग्री, पीने का पानी और चिकित्सा सहायता भेजने की मांग कर रहे हैं। स्थिति गंभीर है और कई परिवारों के सामने भोजन और आश्रय की समस्या खड़ी हो गई है।”
स्थानीय लोग इस संकट से निपटने के लिए एकजुट हो रहे हैं और राहत कार्यों में सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top