कश्यप सन्देश

12 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

मोक्षधाम कुड़का नदी ठाकुर द्वारा की बदहाल स्थिति पर उठी मांग, समरसेबल व ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराने की गुहार

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। विधानसभा क्षेत्र ठाकुरद्वारा स्थित कुड़का नदी के पास बने प्रमुख मोक्षधाम की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय समाजसेवियों ने शासन से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। मोक्षधाम कमेटी के संरक्षक नरेश कुमार कश्यप ने माननीय कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० संजय कुमार निषाद को संबोधित प्रार्थना पत्र में बताया कि ठाकुरद्वारा नगर का यह सबसे बड़ा मोक्षधाम है, जिसकी वर्तमान स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। इस प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए मंत्री डॉ संजय निषाद ने तत्काल मरादाबाद  जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही कर आख्या मांगी परन्तु प्राथी को अभी तकनिराशा ही मिली है।
प्रार्थी द्वारा अपने स्तर से अथक प्रयास कर कुछ जीर्णोद्धार कार्य कराया गया है, किन्तु पेड़-पौधों को पानी देने तथा गौ-सेवा एवं अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संसाधनों का अभाव बना हुआ है। इसी उद्देश्य से पूर्व में दिनांक 07 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री दरबार, गोरखपुर में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर 2 इंच का समरसेबल और एक छोटा ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था।
बताया गया कि कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण दाह संस्कार का खर्च वहन करने में असमर्थ रहते हैं, ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन ईंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहायक सिद्ध होगा। इस संबंध में 14 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन रिमाइंडर भी दर्ज कराया गया, जिसका संदर्भ संख्या 4001352400346 है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
नरेश कश्यप ने बताया की मोक्षधाम कमेटी ने जनहित और मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन से शीघ्र आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार एवं अन्य सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top