कश्यप सन्देश

15 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

महर्षि वाल्मिकी जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा सर्व समाज सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन सम्पन्न

21 जोड़ों ने आपसी सहमति से विवाह हेतु दिखाई तत्परता

कानपुर, 7 अक्टूबर 2025:
महर्षि वाल्मिकी जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा सामाजिक समरसता और विवाह संस्कारों को सादगीपूर्ण एवं सामूहिक रूप देने के उद्देश्य से आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह एवं वर-वधू परिचय सम्मेलन का आयोजन मोतीझील स्थित वाल्मिकी उपवन में सम्पन्न हुआ।

इस आयोजन में विभिन्न समाजों के 163 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 21 जोड़ों ने अपने-अपने परिवारों की सहमति से विवाह हेतु स्वीकृति प्रदान की। यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता का प्रतीक बना, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को सहज और गरिमामयी रूप देने का एक सशक्त प्रयास भी रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री बृजेंद्र मकोरिया, सतीश वाल्मिकी, प्रकाश हज़ारिया, रामस्वरूप, मुन्ना हजारिया, मुन्ना पहलवान, मुकेश वाल्मिकी, दिनेश सुदर्शन, धर्मेंद्र सेठ, प्रधान जी, जागे हज़ारियां सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

समारोह में उपस्थित जनों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और इस आयोजन को समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया। केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 21 नवयुगलों का विधिवत विवाह समारोह भी आगामी दिनों में यथोचित रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top