कश्यप सन्देश

14 July 2025

ट्रेंडिंग

बिहार निषाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई. हरेंद्र प्रसाद निषाद का निधन, समाज में शोक की लहर

ऐसी कौन सी मांग है निकाय कर्मचारियों की जों सरकार पुरी करने से घबरा रही है

सरकारी कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार को दिया संदेश।

कानपुर।उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर आज नगर निगम मोती झील में 10 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर दोपहर 12:00 बजे से 2 बजे तक सांकेतिक कार्य बंदी कर मुख्यालय पर बैनर लगा कर धरना किया और शासन, प्रशासन के द्वारा मांगों की अनदेखी करने व वादा खिलाफी पर खूब नारेबाजी करते हुए सैकड़ो कर्मचारियों ने सरकार/शासन के कर्मचारी विरोधी रवैए पर रोष व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्र ने संगठन की ओर से सरकार से वर्ष 2019 से लगातार एक लंबे समय से निकाय कर्मचारियों की सेवा संबंधित मांगों का समयबद्ध निस्तारण, समाधान न होने के कारण आज सांकेतिक हड़ताल के माध्यम से सरकार का ध्यान आकर्षण कराया जा रहा है। मांगों के संबंध में छह बार प्रमुख सचिव नगर विकास से वार्ता होने के बाद एक बिंदु का भी समाधान नहीं हुआ मिश्र ने यह भी बताया उक्त के संबंध में नगर विकास मंत्री द्वारा दो पत्र स्वयं प्रमुख सचिव को भेज कर निकाय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु आदेशित किया किंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

यही वह मांगे है जिसके लिए जिसके लिए ये लोग परेशान है केंद्रीय सेवा नियमावली प्रख्यापित न किए जाने, किसी भी संवर्ग की पदोन्नति एवं पुनर्गठन तथा वेतन विसंगतियां आदि का समाधान न किए जाने, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी का नियमितीकरण न किए जाने, पुरानी पेंशन बहाली एवं राष्ट्रीय आठवां वेतन आयोग की कमेटी का गठन की घोषणा न किए जाने, सफाई कर्मचारी को शैक्षिक योग्यता के अनुसार पदोन्नति न किए जाने, 74 वे संविधान संशोधन न किए जाने आदि 10 सूत्रीय मांगे प्रमुख रूप से हैं। अंत में धरना स्थल पर मुख्य अभियंता सिविल एस एफ ए जैदी ने ज्ञापन प्राप्त कर उपस्थित कर्मचारियों को अस्वस्थ किया कि आज ही संबंधित को ज्ञापन प्रेषित कर दिया जाएगा। सांकेतिक कार्य बंदी धरने में कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ। मृतक आश्रित लिपिक कर्मचारी संघ एवं जलकर मजदूर सभा आदि संगठन के प्रतिनिधि उपस्थिति थे। प्रमुख रूप से मुन्ना हजारिया, रमाकांत मिश्र, नीलू निगम, युसूफ अली, सुमिंद्र कुमार, आदेश शुक्ला, नरेंद्र खन्ना, चौधरी रामगोपाल, देवीदीन भाऊ,पवन कुमार कौशल, शिवशंकर मिश्र,पंकज शुक्ला, मन्नी लाल भारतीय, श्याम लाल, दिनेश गुप्ता, मुन्ना पहलवान,राम सुंदर मौर्य, संजय हजारिया, दिलीप तांबे,राकेश मिश्रा, बउवा वाल्मीकि, हिमांशु निगम आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।
मुन्ना हजारिया
प्रदेश प्रवक्तास एफ ए जैदी जी ने ज्ञापन प्राप्त कर उपस्थित कर्मचारियों को अस्वस्थ किया कि आज ही संबंधित को ज्ञापन प्रेषित कर दिया जाएगा। सांकेतिक कार्य बंदी धरने में कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ। मृतक आश्रित लिपिक कर्मचारी संघ एवं जलकर मजदूर सभा आदि संगठन के प्रतिनिधि उपस्थिति थे। प्रमुख रूप से मुन्ना हजारिया, रमाकांत मिश्र, नीलू निगम, युसूफ अली, सुमिंद्र कुमार, आदेश शुक्ला, नरेंद्र खन्ना, चौधरी रामगोपाल, देवीदीन भाऊ,पवन कुमार कौशल, शिवशंकर मिश्र,पंकज शुक्ला, मन्नी लाल भारतीय, श्याम लाल, दिनेश गुप्ता, मुन्ना पहलवान,राम सुंदर मौर्य, संजय हजारिया, दिलीप तांबे,राकेश मिश्रा, बउवा वाल्मीकि, हिमांशु निगम आदि लोग प्रमुख रूप से रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top