कश्यप सन्देश

30 July 2025

ट्रेंडिंग

सांसद बहन फूलन देवी को न्याय दिलाना ही निषाद पार्टी का संकल्प– डॉ. संजय कुमार निषाद

सीतापुर।
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. डॉ. संजय कुमार निषाद ने आज सीतापुर जनपद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीरांगना फूलन देवी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, समाज के प्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा:

“फूलन देवी सिर्फ निषाद, केवट, बिंद, मल्लाह, गोंड, कश्यप जैसे समाजों की आवाज नहीं थीं, बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की वह क्रांति चलाई जिसकी गूंज देश से विदेश तक सुनाई दी। उनका संघर्ष यह दिखाता है कि जब किसी महिला पर अन्याय होता है, तो वह स्वयं शक्ति बन जाती है।”

“फूलन देवी की हत्या आज भी रहस्य”
डॉ. निषाद ने मांग की कि फूलन देवी जी की हत्या की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जो सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा:

“जब बहन फूलन देवी की हत्या हुई, तब वह समाजवादी पार्टी की सांसद थीं और उस समय राज्य और केंद्र दोनों जगह समाजवादी पार्टी की सरकार थी। फिर भी उन्होंने सीबीआई जांच क्यों नहीं कराई? आज वही लोग उनके नाम पर दिखावटी आंसू बहाकर राजनीति कर रहे हैं।”

डॉ. निषाद ने समाजवादी पार्टी को दी खुली चुनौती

उन्होंने समाजवादी पार्टी से दो मुख्य मांगें रखीं:

  1. मिर्जापुर में फूलन देवी की संपत्ति को मुक्त कराकर उनकी मां को लौटाया जाए।
  2. संसद में अपने सांसदों से सीबीआई जांच की मांग उठाई जाए।
    उन्होंने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के सांसद यह मांग नहीं उठाते, तो यह साफ हो जाएगा कि उनका मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना है, न कि न्याय दिलाना।

निषाद पार्टी का संकल्प

सभा के अंत में डॉ. संजय निषाद ने दोहराया कि:

“निषाद पार्टी बहन फूलन देवी के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगी और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
भव्य बाइक रैली और विशाल जनसभा
इस अवसर पर सीतापुर से कचनार, बड़ागांव, मोहली, पिसावा तक एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं महरून साड़ी पहनकर सड़क पर उतरीं और वीरांगना को श्रद्धांजलि दी।
जनसभा में प्रमुख रूप से
राजेश कश्यप (प्रदेश सचिव)
पुनीत कश्यप (आईटी प्रदेश सचिव)
सुधीर कश्यप (जिलाध्यक्ष)
धर्मेंद्र कश्यप, अमरेश कश्यप (राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद)
संदीप कश्यप (आईटी जिलाध्यक्ष), राम सिंह निषाद, राजू कश्यप, शिवलाल कश्यप
सुनील कश्यप व संदीप कश्यप (ब्लॉक अध्यक्ष, पिसावा)
सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top