कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

रामबाबू निषाद सागर को शहीद स्मारक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज में खुशी की लहर

बाएं से संस्थापक महाबीर प्रशाद निषाद एवं नवागत समिति अध्यक्ष रामबाबू निषाद सागर

कानपुर
(आर) शहीद स्मारक समिति, सत्ती चौरा, छावनी, कानपुर (शहीद समाधान निषाद, लोचन निषाद स्मारक समिति) के संरक्षक व संस्थापक महाबीर निषाद द्वारा रामबाबू निषाद सागर को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज में ख़ुशी की लहर दौड़ गई।

समाज के वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया और रामबाबू निषाद सागर के नेतृत्व में समिति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के और अधिक प्रभावशाली होने की उम्मीद जताई।

महाबीर निषाद ने कहा कि रामबाबू निषाद सागर समाज सेवा में निष्ठावान हैं और उनकी अध्यक्षता में समिति नए ऊंचाइयों को छू सकती है।

समिति के पदाधिकारी एवं समाज के लोगों ने मिलकर रामबाबू निषाद सागर को बधाई दी और भविष्य में उनके साथ हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top