कश्यप सन्देश

18 May 2026

ट्रेंडिंग

देश और उत्तर प्रदेश के नागरिकों को मिले मुफ्त शिक्षा और मुफ्त चिकित्सा की सुविधा


उत्तर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार को बेहतर जीवन का अधिकार है। राज्य सरकार को चाहिए कि गरीब, मजदूर, किसान, पिछड़े, वंचित एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।
इसी प्रकार प्रदेश के सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गंभीर बीमारियों के इलाज, दवाइयों, जांचों और ऑपरेशन की व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क हो, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। यदि प्रदेश का हर नागरिक शिक्षित और स्वस्थ होगा, तभी उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कृपया इस नंबर पर अपनी राय जरूर भजे  (हाँ) या (नहीं) लिखकर
6387840496
आर.सी.निषाद — संपादक
कश्यप संदेश अख़बार, परिवार कानपुर

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन ने भविष्य की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया है। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हो रही है। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता शरद पवार, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संचालक अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी, और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेता भाग ले रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) के अनिल देसाई, डीएमके के टी.आर. बालू, और नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला भी इस बैठक में शामिल होंगे। हालांकि, टीएमसी और पीडीपी ने इस बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है।

इस बीच, कांग्रेस ने आज शाम किसी भी टीवी चैनल पर लोकसभा एक्जिट पोल की चर्चा में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस कयासबाजी और टीआरपी बढ़ाने के खेल में शामिल नहीं होना चाहती। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी एक्जिट पोल की अटकलों से दूर रहकर वास्तविक परिणामों का इंतजार करेगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस एक्जिट पोल में भाग न लेकर यह स्वीकार कर रही है कि वह लोकसभा चुनाव में हार मान चुकी है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की पराजय की स्वीकृति के रूप में देखा है।

देशभर की निगाहें अब मंगलवार को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जहां से चुनावी संघर्ष का अंतिम परिणाम सामने आएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top